Breaking News

बेगूसराय जिले में अभी तक कोरोनावायरस के एक भी मामले नहीं आए हैं सामने



श्रवण कुमार 


बेगूसराय । बेगूसराय जिले में कोरोनावायरस के एक भी मामले अभी तक सामने नहीं आए हैं। इसलिए जिले में किसी भी व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि कोरोनावायरस से नहीं हुई है । ये बातें डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया कर्मी को जानकारी दे रहे थे। डीएम ने बताया कि विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म पर जिले में दो व्यक्तियों की मौत होने की खबर कोरोना के संक्रमण से होने की बातें को चलाया जा रहा था। 
जिसका डीएम ने सीधे इसका सीरे से खारिज करते हुए बताया कि इस संबंध में तत्काल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी ।कहां दोनों व्यक्ति पहले से ही विभिन्न रोगों से ग्रसित थे । जिसका इलाज भी पहले से चल रहा था । फिर भी दोनों व्यक्तियों के मौत होने के बाद उसका सैंपल लेकर पटना जांच कराने के लिए भेज दिया गया है । 

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। इसके अलावा डीएम ने बताया कि विगत 15 दिनों के अंदर विदेश एवं दूसरे राज्यों से 3460 व्यक्तियों को चिन्हित करके उसे होम क्वांरेटाइन में रखा गया है। तथा स्थानीय चिकित्सकों द्वारा लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। डीएम ने जानकारी दिया कि 15 लोग बेगूसराय सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में अभी भर्ती हैं । 

स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर भेजे गए पटना 5 लोगों के सैंपल में से 3 लोगों का नेगेटिव और 1 लोगों के रिपोर्ट आने का अभी और इंतजार किया जा रहा है ,वहीं एक को पटना के डॉक्टर ने ठीक होने की बातें कर उन्हें वापस कर दिया । डीएम ने जिला वासियों से यह अपील करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा घोषित 14 अप्रैल तक के लॉक डाउन का शत-प्रतिशत सभी लोग अनुपालन करें । घर में रहें सुरक्षित रहें। बिना काम का घर से बाहर मत निकलने । जरूरत का सामान अगर पास दुकान में मिलता हो तो वही से लेने का काम करें।


न्यूज़ क्रेडिट :- रविन्द्र कुमार (सोशल एक्टिविस्ट)

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.