रामगढ़वा : हड़ताली टीईटी शिक्षकों की हुई बैठक, कोरोना वायरस को लेकर लोगों को किया जागरूक
एम० कुमार, रामगढ़वा।
प्रखंड क्षेत्र के धनहर दिहुली पंचायत के भलुवहियां गांव में अवस्थित संस्कार भारती विधालय के परिसर में मंगलवार को टेट शिक्षको ने बैठकर कर कोरोना वायरस को लेकर लोगो के बीच साबुन व सेनेटाइजर का वितरण किया।

शिक्षकों ने बताया कि वे अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। सामाजिक सहयोग में भी शिक्षक आगे हैं। वे मिलजुल कर कोरोना से लड़ेंगे और सरकार से अपना हक भी लेंगे।
इस मौके पर टेट शिक्षक अविनाश कुमार, राहुल तिवारी, रतनेश कुमार, श्वेता कुमारी, संदेश मिश्र,चंदन कुमार, चंदेश्वर कुमार, अजित कुमार, रंजन गुप्ता, शुभम कुमार, आदित्य सुमन इत्यादि शिक्षक उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.