रामगढ़वा : हड़ताली शिक्षक करेंगें नौ संकुल केन्द्रों पर कोरोना वायरस को लेकर जागरूक, तीसवें दिन जारी रहा धरना-प्रदर्शन
निधारित तिथियों पर संकुल समन्वयको की उपस्थिति जारी रहेगा - जिला सचिव
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा प्रखंड के बीआरसी में शिक्षको ने अपनी मांगो को लेकर मंगलवार को 30 वें दिन हड़ताल जारी रहा। कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला सचिव नागेंद्र पाण्डेय और मंच संचालन अंजनी कुमार सिंह ने किया।
इस मौके पर अध्यक्ष मंडल के शिक्षक नेता संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस एक बहुत बड़ी समस्या है। इसके लिए 18 मार्च से लेकर 26 मार्च तक प्रतिदिन दस शिक्षकों की टोली प्रखंड स्तरीय नौव संकुल स्तरो पर दौरा करेगी और लोगो को कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रचार प्रसार करेगी और बाकी शिक्षको को मुख्य स्थलो पर रहकर धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
वही प्रखंड अध्यक्ष मो० तुफैल एवं संदीप सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम 31 मार्च तक कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा ।
वही जिला सचिव ने संकुल स्तर पर भ्रमण का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित है जो 18 मार्च को रामगढवा में,19 को रघुनाथपुर,20 को सकरार,21 को जैतापुर,22 को सिसवनियां,23 को सिहासनी,24 को अहिरौलियां,25 को प्रसौना मदन,26 को चम्पापुर। इस तिथि पर कार्यक्रम में सभी संकुल समन्वयक उपस्थित होकर कोरोना वायरस संबंधित परिचय देगे।
मौके पर संकुल समन्वय नन्दू राम,धंनजय सिंह,मुकेश कुमार, ललन कु० गुप्ता,नसीम अहमद,सचितानंद ठाकुर,धनेश तिवारी,संजय बिहारी, सुमन कुमारी, नीतु कुमारी, सिन्धु कुमारी, सुधा कुमारी, सुमन कुमारी, ममता कुमारी, मीना सिंह,शिवचन्द्र यादव, हरिराम,जितेन्द्र कु०,छविलाल दास,राजेश्वर राम,रामाधार पंडित, उमाकांत कुशवाहा, इत्यादि शिक्षको मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.