जान की बाजी लगाकर हड़ताली शिक्षक करेंगे बिहार में कोरोना एवं नियोजनवाद से मुक्त: राहुल सिंह
घोड़ासहन पूर्वी चंपारण: शिक्षक संघ के हड़ताल के 32वे दिन गुरुवार को बीआरसी कार्यलय परिसर में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पूर्वी चंपारण के मंडल सदस्य सह शिक्षक न्याय मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि बिहार में कोई भी आपदा हो या महामारी हम सारी चुनौतियों का निपटारा डटकर कर करेंगे।
हम लोग शिक्षकों के साथ-साथ एक समाजसेवी भी हैं अभी वक्त है कोरोना जैसी महामारी को रोकने का, गांव गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाने का लोगो को जागरूक करने का।
वही मौके पर संतोष सिंह,सुनिल यादव, मुकेश सिंह,नुरुल होदा, पवन कुमार, रामनिवास मौर्या सहित दर्जनों की संख्या में शिक्षक लोग शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.