हड़ताली शिक्षको ने ठाना है, कोरोना वायरस और नीतीश सरकार मुक्त बिहार बनाना है: राहुल सिंह
घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण।
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार सभी आंदोलनकारी शिक्षको द्वारा कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। अध्यक्ष मंडल पूर्वी चंपारण सदस्य सह जिलाध्यक्ष शिक्षक न्याय मोर्चा राहुल सिंह ने कहा कि बिहार के शिक्षा और पब्लिक को बचाना है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए ,प्रोटेस्ट विथ मास्क कैम्पेन, जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है

कोरोना से डरने की जरूरत नही सावधानी बरतने की जरूरत है। 31 मार्च तक सभी हड़ताली शिक्षक धारण स्थल पर पहुँचकर वहाँ से शिक्षको की टोली टोली बनाकर प्रत्येक चौक चौराहे और प्रत्येक वार्ड में जाकर कोरोना से सुरक्षा के लिए लोगो को जागरूक करेंगे। साबुन, मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया जाएगा और सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों को उजागर करना सुनिश्चित करेंगे।
अध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि नियोजित शिक्षक हड़ताल के कोरोना वायरस के खिलाफ जन जागृति अभियान चलाकर सामाजिक कर्तव्य भी निभा रहे है। जिला सचिव संतोष सिंह ने कहा कि हड़ताली शिक्षको ने ठाना है, कोरोना और नीतीश मुक्त बिहार बनाना है, हमलोगों को सरकार से जंग तो लड़ रहे है, इसके साथ साथ कोरोना से डरना नही है इसके खिलाफ भी जंग लड़ना है। साफ सफाई और स्वच्छता पर सभी को विशेष ध्यान देना है, सभी अध्यक्ष मंडल ने कहा कि जन जागृति अभियान के द्वारा बिहार के शिक्षा और पब्लिक को बचाना है। शिक्षक और शिक्षा विरोधी सरकार के कारनामे को लोगो को बताना है।
मौके पर अध्यक्ष राहुल सिंह मुकेश सिंह,फहिज़ूर रहमान, रत्नेश कुमार, प्रकाश कुमार, सुनील यादव, संतोष सिंह, सहित नुरुल होदा, गगनदेव राम, अमरेश कुमार, रामनिवास मौर्य, मो फ़ैसल, जफीर अहमद, पवन सिंह, अजित कुमार, मो दाऊद, पुनदेश्वर सिंह, अनिल सिन्हा, संजय बैठा, मो सज्जाद, राजमंगल यादव, विजय राम, मुना राम, सबिता सिंह, वंदना कुमारी, राधा कुमारी, आशा कुमारी, रीता कुमारी सहित सभी शिक्षक मौजूद थे,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.