Breaking News

हिन्दू क्रांति सेना का जिला स्तरीय बैठक घोड़ासहन में हुआ सम्पन


घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण: 

हिन्दू क्रांति सेना की जिला स्तरीय बैठक रविवार को श्रीपुर अवस्थित बाबा उमेश्वर नाथ मठ पर हुई. बैठक में हिन्दू क्रांति सेना के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेश कुमार एवम प्रदेश सचिव श्री अजय कुमार के द्वारा सुधीर सत्संगी उर्फ राजीव कुमार को जिलाअध्यक्ष पूर्वी चम्पारण के पद पर मनोनीत किया गया. 
वही जिले में संगठन के विस्तार के लिए सहमति बनी, प्रदेश अध्यक्ष वीरेश कुमार ने हिन्दू धर्म और सभ्यता संस्कृति की गरिमा बचाये रखने संबंधी अपने विचार व्यक्त किए।

प्रदेश सचिव श्री अजय कुमार ने अपने विचारों में सबको एकजूट रहने धर्मनिष्ठ बनने और अपने सभ्यता-संस्कृति के प्रति जागरूख रहने सहित विकसित बनाने पर बल दिया। 

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेश कुमार , प्रदेश सचिव अजय कुमार , जिला अध्यक्ष सुधीर सत्संगी,माननीय मठाधीश महंत श्री बिजली दास,श्रीकांत तिवारी,उपेन्द्र यादव,सुरेन्द्र यादव ,कन्हाई कुमार और रामाधार यादव समेत दर्जनों की संख्या में महिलाएँ भी उपस्थित थी ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.