भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र घोड़ासहन में सरकार का आदेश बेअसर खुलेआम चल रहे है कोचिंग सेंटर
घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण: बिहार सरकार के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर आगामी 31 मार्च तक भीड़भाड़ वाले जगहो सहित स्कूल कोचिंग में पढ़ाई पर रोक लगा दी गयी थी. वही घोड़ासहन जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में जहाँ पर सरकार द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
यहाँ पर सरकार के नियमो को ताक पर रख शहर के कई जगहों पर सोमवार को कोचिंग सेंटर का खुलेआम संचालन हो रहा था. सुबह से ही विद्यर्थियों का जमावड़ा कोचिंग सेन्टर के बाहर तथा शिक्षा का हब बन चुके अम्बिका प्लेस रोड़ के ग़ांधी नगर में उमड़ रहा था,जहाँ अगले सुबह से ही कोचिंग संचालकों द्वारा क्लास जारी थी.
ईधर जाप के छात्र जिलाअध्य्क्ष आकाश सिंह राठौर ने कहा की घोड़ासहन में कोचिंग संचालक की मनमानी को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से अवगत कराने की बात कही है।
वही पूरे मामले को लेकर घोड़ासहन प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि सरकारी आदेश के विरुद्ध कोचिंग का संचालन करने वाले संचालकों को चिन्हित कर उन पर करवाई की जाएगी !!

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.