Breaking News

रामगढ़वा : बीआरसी में 28 वें दिन धरना पर डटे रहें हड़ताली शिक्षक, करोना वायरस को लेकर लोगो को करेंगे जागरूक

एम० कुमार, रामगढ़वा।


शिक्षको ने अपनी मांगो को लेकर रामगढ़वा प्रखंड बीआरसी के परिसर में रविवार को हड़ताल के 28 वें दिन भी शिक्षकों का हड़ताल जारी रहा।
धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता संतोष कुमार सिंह और मंच संचालन ललन गुप्ता ने किया l इस मौके पर जिला सचिव नागेंद्र पांडेय ने कहा कि प्रखंड स्तरीय सभी समन्वयक महोदय को सूचित की गई है कि धरना-प्रदर्शन पर अपने बुलंदियों को हौसला बढ़ाये और कोरोना वायरस को मुक्त करें।

वही अध्यक्ष मंडल के सदस्य संतोष कुमार सिंह ने कहा कि सरकार इस आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है, लेकिन सरकार के दमन कारी नीति से शिक्षक डरने वाले नहीं हैं, हड़ताल के क्रम में सभी शिक्षक धरना स्थल से टोलियों में बंट कर करोना वायरस से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्र में जाकर प्रचार प्रसार करेंगें l शिक्षक नेता संदीप सिंह ने कहा कि आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा। सरकार जब तक हमारी मांगों को नहीं मानेगी यह हड़ताल जारी रहेगा l 

मौके पर जिला सचिव नागेन्द्र पाण्डेय, संकुल समन्वयक फणीन्द्र महतो,मुकेश कुमार, विनोद पंडित ,चंदन विश्वास, नेमतुल्लाह, रामबाबू कुमार, देवेंद्र कुमार, रामाधार पंडित, छवि लाल दास, शकील अहमद, बीरेंद्र महतो, राम चन्द्र दास, उमा कांत कुशवाहा, सुमन कुमारी, नीतू कुमारी, सुधा कुमारी, ललित सिंह,संजय बिहारी,राजेश्वर राम, गीरीन्द्र कुमार, छोटेलाल राम, छविलाल दास, नीतेश कुमार इत्यादि शिक्षक मौजूद थे l

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.