Breaking News

रामगढ़वा : पखनहियां में ग्यारह सौ कुंवारी कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर श्रीमद्भागवत महायज्ञ के लिए भरा जल

एम० कुमार, रामगढ़वा।



रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के पखनहियां पंचायत के बस्ती सेमरा गाँव में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत महायज्ञ को लेकर रविवार को हषोल्लास के साथ भब्य जल यात्रा निकाली गई। जलयात्रा में हाथी ,घोड़े,वाहनों व बैण्ड बाजों के काफिले के बीच ग्यारह सौ कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया जिसमें जल यात्रा यज्ञ स्थल से होकर पखनहिया, मुड़वा होते हुए दोस्तियां के समीप पंहुची व उत्तरवाहिनी तिलावे नदी का पवित्र जल भरा।
इस महायज्ञ के यज्ञाचार्य धनञ्जय मिश्रा शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार कर यज्ञ का प्रारंभ किया।इस महायज्ञ का आयोजन ग्रामवासियों के द्वारा किया जा रहा है।भागवत कथा बृंदावन से आये तीर्थानंद महाराज के द्वारा प्रतिदिन संध्या सात से दस बजे तक होगा।

इस कार्यक्रम महायज्ञ के मुख्य यजमान शत्रुघ्न तिवारी,शम्भू तिवारी,अमलेश तिवारी,मुन्ना साह,लालेश्वर साह बने हैं।जलयात्रा पखनहिया के मुखिया प्रेमकुमार की अध्यक्षता में निकाली गई।

इस मौके अवसर पर प्रमुख पति प्रेमचन्द्र यादव,सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश मिश्रा उर्फ बब्लू मिश्र,प्रखंड मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा,पैक्स अध्यक्ष पुष्पेन्द्र तिवारी, संजय ओझ, बीरेंद्र ओझा,श्री रामजी तिवारी,धिरज गुप्ता,भूपेन्द्र ओझा,वेदप्रकाश तिवारी,श्रीकांत तिवारी राधा यादव,कृष्णा यादव उर्फ कप्तान,बिट्टू तिवारी, प्रभात ओझा,सन्नी ओझा,जयप्रकाश राम,सुनील पंडीत सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.