Breaking News

एसएसबी के छापेमारी में तीन युवक सहित हज़ारो बोतल नेपाली शराब जब्त ।।



घोड़ासहन पूर्वी चंपारण: एसएसबी 71वी बटालियन के द्वारा विशेष अभियान के तहत सीमावर्ती क्षेत्र में छापेमारी कर हजारों नेपाली शराब के साथ एक नेपाली युवक सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी देते हैं एसएसबी अथमोहान के सहायक कमांडेंट चंदन कुमार ने बताया कि शनिवार की अगली सुबह बड़ोखर गांव के समीप गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक हीरो बाइक पर लदे 420 बोतल नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. 
युवक की पहचान पताही थाना क्षेत्र बोकाने कला गांव निवासी  बिखर महतो के रूप में की गयी है. जिसे आवश्यक कागजी  प्रक्रिया पूरी करने के बाद झौरखर थाने को सौंप दिया गया। 

वहीं दूसरी करवाई जितना थाना क्षेत्र के  बिजबनी गांव में की गयी जहां से 1020 बोतल  नेपाली शराब  सहित एक सैमसंग मोबाइल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान संतोष मुखिया बीन  जो नेपाल के बारा जिले के सिमरौनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नानकार गाँव निवासी के रूप में हुई है।

जबकि दूसरे युवक की पहचान रामदेव मुखिया नकरदेई थाना क्षेत्र के भवानीपुर कटगेनवा गाँव निवासी के रूप में की गयी है जिसे कागजी प्रक्रिया के बाद उत्पात विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.