Breaking News

रामगढ़वा : पुलिस ने छापेमारी में शराब निर्माण के लिए मंगाए गए छः ड्रम कच्चा स्प्रिट व अंग्रेजी शराब के साथ दो वाहनों को किया जब्त

एम० कुमार, रामगढ़वा।



रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पंचभिडिया गाँव मे गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़वा  पुलिस ने छापेमारी कर छह ड्रम कच्चा स्प्रिट ,व दो गाड़ियों पर लदे अंग्रेजी शराब को जब्त किया है।यह छापेमारी थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक के नेतृत्व में की गई।

खबर की पृष्टि करते हुएं थानाध्यक्ष ने बुधवार को बताया कि रविवार को छापेमारी दौरान में पंचभिडिया गाँव स्थित एक बगीचे में भंडारण किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई की जहाँ पंचभिडिया निवासी बिगू महतो के आम बगीचे से छः ड्रम कच्चा स्प्रिट (12 सौ लीटर ) तथा उजला रंग स्कार्पियो गाड़ी न० बीआर 32 ई 6666 है तथा दुसरा उजला रंग बोलेरो गाड़ी न० बीआर 06 पीए 4723 में रखे 46 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 8 बोतल फूल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान सभी शराब कारोबारी फरार हो गए।इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों को गिरफ्तारी करने  हेतु छापेमारी की जा रही है।






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.