नेशनल : राज्यसभा चुना के लिए BJP ने घोषित किए 9 उम्मीदवार, MP से ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा की रिक्त 55 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. भाजपा की पहली सूची में मध्य प्रदेश से कांग्रेस छोड़कर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया और बिहार से सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को टिकट दिया गया है.राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंगलवार को चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर निर्णय लिए जाने की जानकारी दी है.
भाजपा ने असम से भुवनेश्वर कालीता, गुजरात से अभय भारद्वाज और रमीलाबेन बारा, झारखंड से दीपक प्रकाश, मणिपुर से लिएसेंबा महाराजा को टिकट दिया है. महाराष्ट्र से श्रीमंत उदयना राजे भोंसले और राजस्थान से राजेंद्र गहलोत भाजपा के उम्मीदवार होंगे.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.