रामगढ़वा :फेसबुक पर पोस्ट डाल कर की एक युवक ने आत्महत्या
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नवकठवा गांव में डिप्रेशन में आकर एक युवक ने आत्महत्या कर लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बताया कि आत्महत्या करने वाले युवक ने आत्महत्या के पूर्व फेसबुक पर वह इस आशय का पोस्ट कर चुका था।
यह घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नवकठवा गाँव मे रविवार मध्यरात्रि घटी। आत्महत्या करने वाले युवक अभिषेक सिंह उर्फ धामु सिंह रक्सौल थाना क्षेत्र के गम्हरिया गाँव के निवासी बताया गया है।
पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बुधवार को बताया कि सोमवार की सुबह सरकारी नम्बर पर सूचना आया कि नवकठवा अवस्थित एक दवा दुकान में कार्यरत दुकानदार के घर पर ही गले मे फंदा डाल कर आत्महत्या कर लिया है। पत्र की लिखावट को मृतक के भाई के मुताबिक अभिषेक का राइटिंग है।






कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.