Breaking News

बिहार : राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश और पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर लगातार दूसरी बार जदयू से राज्यसभा जाएंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला हुआ

जदयू प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण और सांसद आरसीपी सिंह ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। राज्यसभा के लिए 13 मार्च तक नामांकन किया जाना है

 राज्यसभा चुनाव: राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा ने 6 नाम तय किए

बिहार में राज्यसभा की एक सीट के लिए उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए बिहार भाजपा की कोर कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल को अधिकृत कर दिया। कोर कमेटी ने छह नाम भी तय किए। प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष इन नामों को रखेंगे। किस नेता को पार्टी राज्यसभा भेजेगी, इस पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।


पार्टी के दो मौजूदा सांसदों आरके सिन्हा और सीपी ठाकुर का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। दोनों में से किसे फिर उम्मीदवार बनाया जाए या किसी नए चेहरे को मौका मिले, कोर कमेटी के सदस्यों ने इस पर मंथन किया। पार्टी नेताओं के अनुसार घंटे भर के मंथन के बाद पार्टी ने छह नामों पर मुहर लगा दी। इसमें दोनों मौजूदा सांसदों आरके सिन्हा और सीपी ठाकुर का भी नाम शामिल है। इसके अलावा चार और नए नाम भी तय हुआ। प्रदेश अध्यक्ष इन नामों से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे।


इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह भी कयास लगाया जा रहा है कि कोर वोट बैंक को खुश करने के लिए पार्टी किसी नए चेहरे को भी राज्यसभा भेज सकती है। वैसे जब तक केंद्रीय नेतृत्व की ओर से विधिवत नामों की सूची जारी नहीं होती, इस पर संशय कायम रहेगा। हालांकि पार्टी में ऐसे नेता दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाना शुरू कर दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.