Breaking News

बिहार में फिर बदलेगा मौसम,आंधी के साथ हुई तेज बारिश


बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है, अगले 72 घंटे के भीतर बारिश, ओलावृष्टि के साथ ही वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पांच से सात मार्च तक बिहार में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
Image result for weatherखासकर, दक्षिणी बिहार के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना ज्यादा है, जबकि उत्तर बिहार में बारिश के ज्यादा आसार हैं।दोनों विपरीत दिशाओं में उठने वाली तेज हवाओं के कारण पूरा बिहार चक्रवाती जोन में तब्दील हो जायेगा।

हालांकि, मौसम विज्ञान विभाग और प्रदेश के कृषि विज्ञान केंद्रों की मदद से किसानों को सतर्क रहने के साथ ही सिंचाई स्थगित करने और फसलों की कटाई में खासतौर पर सतर्कता बरतने को कहा है।


वहीं, प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान गिरने की आशंका जतायी गई है। रात के तापमान में कोई खास बदलाव होने की आशंका नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.