छह मवेशियों के साथ दो तस्करों को एसएसबी ने सीमावर्ती क्षेत्र से किया गिरफ्तार
घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण:
71 वी बटालियन एसएसबी अथमोहान एवम जमुनिया की टीम ने गुरुवार की शाम संयुक्त रूप से बॉर्डर क्षेत्र में छापेमारी कर 6 मवेशियों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.
मामले की पुस्टि करते जमुनिया कैम्प के कंपनी कमान्डर सह इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि जॉइंट अपरेशन के दौरान जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी गाँव के पास से दो गाय एवम चार बछड़ा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गये तस्कर की पहचान झौरखर थाना क्षेत्र के अथमोहान गाँव निवासी नौसाद अंसारी एवं सनमुल्लाह है जो नेपाल से मवेशियों को लेकर इंडिया में प्रवेश कर रहा था।
जिसे विशेष सूचना की आधार पर गिरफ्तार किया गया है.दोनों तस्करों को पूछताछ के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत क्षेत्र के आधार पर संबंधित थाना जितना को सौप दिया गया है ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.