Breaking News

घोड़ासहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के नाम पर मोटी रकम की वसूली, वीडियो वायरल

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।



सरकार जहां एक ओर गरीब असाय को सुविधा देकर फ्री में इलाज व स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करा रही है। वहीं दूसरी ओर घोड़ासहन पीएचसी के कर्मचारी बेधड़क लुट खसोट में लगे हुए हैं। 
जहां दिन दहाड़े डिलिवरी के नाम पर, दवा व इंजेक्षन के नाम पर मरीजों से मोटी रकम की वसूली की जा रही है। जिसको लेकर सोषल मीडिया पर एक विडियों भी वायरल हो रहा है।

विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें


जिसमें घोड़ासहन पीएचसी में कार्यरत एएनएम (मनोरमा कुमारी) के द्वारा और पैसे की मांग की जा रही है। जबकि वायरल विडियो में मरीज एएनएम को एक नोट देता दिखाई दे रहा है। हालाकि नोट दो सौ रूपये का बताया जा रहा है। वहीं एएनएम के द्वारा इतना में नही काम चलने की बात स्पश्ट सुनाई दे रहा है। 


अब सवाल उठता है कि इतना होने के बावजूद पैसे का यह खेल दिनों से चलते आ रहा है। हालाकि स्थानीय पीएचसी कर्मचारियों पर इस तरह के सवाल उठना कोई पहली बार नही है।

बेलट्रान का रिजल्ट  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.