रामगढ़वा : कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा के विरोध और रामगढ़वा में बकास भूमि वितरित करने को लेकर भाकपा पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रर्दशन
एम० कुमार, रामगढ़वा।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं में दिखा आक्रोश खुब जमकर नारेबाजी की।कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने के आदेश के विरोध और रामगढ़वा में बकास भूमि को गरीबों के बीच वितरण करने को लेकर शुक्रवार को कामरेड राधामोहन सिंह के नेतृत्व विशाल जनप्रदर्शन किया गया।
यह प्रदर्शन रामगढ़वा बाजार के विभिन्न सड़कों से गुजरकर प्रखंड व अंचल कार्यालय पर धरना के रूप में तब्दील हो गया।इसको सम्बोधित करते हुए भाकपा के पूर्व प्रत्याशी राधामोहन सिंह ने कहा कि भले जेल जाना मंजूर है लेकिन बकास भूमि का पर्चा भूमिहीनों को दिलवाकर रहेंगे।हाई कोर्ट ने भी आदेश दिया है कि बकास भूमि को सुरक्षित रखना है अथवा गरीबों के बीच वितरित करना है।
उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी रामगढ़वा का पूंजीपतियों से गुप्त मिलीभगत है।इन्होंने अंचलाधिकारी से बकास भूमि का पर्चा गरीबों के बीच हर हाल में दस दिनों के भीतर
बॉटने की अपील की।ऐसा नहीं होने पर रामगढ़वा के सभी बकास भूमि पर गरीबों का कब्जा होगा।इसके लिए हम भूमिहीन गोली खाने के लिए तैयार हैं।इन्होंने कन्हैया कुमार पर देशद्रोह के मुकदमे को वापस करने की मांग की। जैतापुर के मुखिया कामरेड कृष्णा सिंह ने कहा कि कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा एक साजिश के तहत चलाने की अनुमति दी गई है।यह भाजपा के दबाव में किया गया है।देश मे बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था से देश के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ने सीएए लाया है और कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति दी है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरला के शाखा मंत्री अशर्फी महतो ने किया जबकि विद्यानन्द सिंह, विक्की सिंह,मोतिउरराजा, प्रदीप सिंह, इस्लाम मियां, मुकेश सिंह,हैदर अली,ग्यासुद्दीन मियां, बच्ची देवी,बिगू देवी,मुन्नी देवी, नन्हक मांझी,नागेंद्र यादव,कमलेश पाठक, सुखल पासवान, हामिद अंसारी इत्यादि ने धरना को संबोधित किया। मौके पर भाकपा पार्टी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गण मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.