रामगढ़वा : पुलिस ने फरार एक वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
एम० कुमार/ रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के छोटा मिश्रौलिया गांव से गुरुवार को संध्याकालीन गस्ती के दौरान में छापेमारी कर फरार एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
उक्त बातों की जानकारी पृष्ठी करते हुएं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने शुक्रवार को बताया कि कोर्ट के न्यायाधीश आदेशानुसार भेजी गई वारंटी एवं फरार व्यक्तियों की तलाश जारी हैं।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार वारंटी फरार व्यक्ति में छोटा मिश्रौलिया गांव के निवासी देवी पासवान के पुत्र बिन्दु पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल में भेज दिया गया हैं।
मौके पर थान पुअनि श्रीराम राम सहित सैप जवान,सिपाही मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.