Breaking News

कोरोना के इलाज में कारगर यह दवा, सरकार ने रिटेल सेल पर लगाई रोक

श्रवण कुमार :-

भारत सरकार ने कोरोना वायरस  के इलाज में काम में ली जा रही दवाई 'हाइड्रोक्लोरिकसन' की रिटेल बिक्री पर रोक लगा दी है. गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी करके COVID-19 के इलाज में प्रयोग हो रही 'हाइड्रोक्लोरिकसन' दवाई की रिटेल सेल पर रोक लगाने की जानकारी दी.


बता दें कि 'हाइड्रोक्लोरिकसन' दवाई का उपयोग मलेरिया को ठीक करने के लिए होता है. अब मेडिकल स्टोर पर ये दवाई नहीं मिलेगी. अब इसे रिटेल में बेचना गैर कानूनी होगा.


गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में पूरे भारत में कोरोना वायरस के कुल 88 मामले सामने आए हैं और अब तक कुल 694 लोग COVID-19 से संक्रमित हो चुके हैं । जबकि कोरोना की वजह से देश में अभी तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.