Breaking News

लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करें समुदाय के बीच काम कर रहे स्वास्थकर्मी

श्रवण कुमार।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से मुकाबले में समुदाय के बीच काम कर रहे कर्मियों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्हें बीमारी की रोकथाम के लिए समुदाय में अहम संदेशों को फैलाना चाहिए तथा संदिग्ध मामलों का जल्द पता लगाने में मदद करनी चाहिये. 

उनकी भूमिका को रेखांकित करते हुए मंत्रालय ने कहा कि सामुदायिक कार्यकर्ताओं को ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के लिए कहा जा सकता है जिन्होंने पिछले 14 दिनों में दूसरे देशों या अन्य राज्यों की यात्रा की है. वे ऐसे लोगों के नाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधिकारी के साथ साझा करें लेकिन दूसरों के साथ उनके नाम साझा नहीं करें ! 

इसके अलावा ऐसे लोगों को घर में पृथक रहने के लिए बताएं । मंत्रालय ने बताया कि उन्हें खुद कोरोना वायरस की निगरानी करने और इस बारे में हेल्पलाइन नंबर पर अवगत कराने के लिए कहा जाएगा. 

उनसे सभी ऐहतियाती उपाए अपनाने के लिए कहा जाएगा । जैसे कि सुरक्षित दूरी बनाए रखें, लगातार हाथ धोते रहें. घर से बाहर अनावश्यक ना निकले ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.