Breaking News

बेतिया सांसद डॉ संजय जायसवाल ने सीरियस मरीजों का स्वयं किया इकोकार्डियोग्राफी एवं अल्ट्रासाउंड

लॉकडान के दूसरे  दिन भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने लोगों को जो विभिन्न प्रदेशों में फंसे हुए हैं उनसे बात करने में और उनकी मदद करने में बिताया ।


श्रवण कुमार, बेतिया।
भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने गुरुवार को पूरा दिन बहुत सारे लोगों को जो विभिन्न प्रदेशों में फंसे हुए हैं उनसे बात करने में और उनकी मदद करने में बिताया ।
डॉ. जयसवाल ने तय किया है कि भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश एक हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी। और उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि आपके जो भी निकट बंधु हो उनसे उस हेल्पलाइन को शेयर करेंगे।
 बिहार सरकार ने बिहार से बाहर रह रहे बिहारियों के लिए 100 करोड़ का फंड तैयार किया है।  इसके साथ माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने विभिन्न प्रदेशों में मंत्रियों से बात की है कि बिहार के रहने वालों को कोई दिक्कत नहीं हो।
 इस काम के लिए दिल्ली के रेजीडेंट कमिश्नर विपिन कुमार जी को जिम्मेदारी दी गई है। आपके जिस भी पड़ोआसी या रिश्तेदार को दिक्कत हो रही है कल दोपहर तक भाजपा का हेल्पलाइन नंबर जारी हो जाएगा कृपया उनको वह दे दे।

गुरुवार को डॉ. जयसवाल एक हृदय रोग से ग्रस्त मरीज का इकोकार्डियोग्राफी  और कुछ अन्य सीरियस मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया ।


नीति आयोग ने एक नंबर दिया है जिसमें सभी स्वस्थ डॉक्टरों को रजिस्ट्रेशन कराना है। 

https://niti.gov.in/healthcovid/volunteer_covid.php

उन्होंने कहा कि मैंने और मेरी पत्नी ने इसमें रजिस्ट्रेशन करा लिया है। मैं अपने सभी प्राइवेट डॉक्टर मित्रों से अनुरोध करूंगा कि इस साइट पर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं जिससे कि इमरजेंसी में हम अपने देशवासियों के काम आ सकें ।

23 को दिल्ली पहुंचने के साथ मैंने माननीय स्पीकर महोदय से इस बात की चर्चा की थी कि सांसद निधि में किसी प्रकार का प्रावधान करोना वायरस में पैसे देने का नहीं है । मुझे खुशी है कि इसपर त्वरित  कार्यवाही करते हुए एक दिन में ही कोरोना वायरस के लिए सांसद निधि की राशि जारी करने का आदेश आ गया।
यह पत्र भी मैं अपने साथी सांसदों के लिए लगा रहा हूं कि वह इसे दिखाकर जिला योजना अधिकारी से पैसे जारी करा सकते हैं।
बिहार प्रदेश में भी इस तरह से विधायकों के लिए भी नियम परिवर्तित किए जाएं इसकी भी मैं चिंता कर रहा हूं ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.