Breaking News

घोड़ासहन: कोरोना वायरस को लेकर मुखिया ने पंचायत में की बैठक, सोशल डिस्टेनसिंग का रखा ध्यान

चम्पारण टुडे न्यूज़ डेस्क।

कोरोना वायरस से बचाव व गरीब परिवारों के बीच राशन आदि उपलब्ध कराने को लेकर घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत के पंचायत भवन के सभागार में गुरुवार को मुखिया राजू जायसवाल की अध्यक्षता में वार्ड सदस्य, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा एवं ग्रामीणों की बैठक हुई।

बैठक में कोरोना वायरस को लेकर सरकार द्वारा जारी लॉक डाउन के कारण कोई गरीब भूखा नही मरे इसके लिए रोज दिहाड़ी कमा कर परिवार चलाने वाले वैसे गरीब परिवार तथा पंचायत क्षेत्र में वैसे गरीब परिवार जिसका राशनकार्ड नही बना है वैसे लोगों की सूची बनाने पर चर्चा की गई।ताकि उन गरीबों को जल्द से जल्द राशन, मास्क, साबुन, सेनेटाइजर व ब्लीचिंग पावडर आदि उपलब्ध कराया जा सके।साथ ही कोरोना वायरस को लेकर सरकार के लॉकडाउन का सही अनुपालन करने और लोगों को जागरूक करने पर भी चर्चा की गई।मुखिया श्री जायसवाल ने लोगों से अपील की है कि सरकार जैसा कहती है उसका पालन होना चाहिए।

अपने गांव और मुहल्ले में लोगों को जागरूक करना चाहिए। रोजमर्रा के सामान खरीदने की जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें।हमेशा मास्क लगाये रखने, बाजारों में कोई भी समान खरीदते या किसी भी व्यक्ति से बात करते वक्त कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखने, हाथों को अच्छी तरह से धोनें आदि बातों को लेकर आमजनों को जागरूक व अपील करने की बात कहे।

ताकि इस भयानक महामारी से निपटा जा सकें। आगे उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को लेकर सभी लोग अपने -अपने क्षेत्रों में विभिन्न राज्यों से आये लोगों पर विशेष निगरानी रखने व उन्हें घरों से न निकलने देने तथा संदिग्ध व्यक्ति के बारे में तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की बात कही।बैठक में वार्ड सदस्य संजीत जायसवाल समेत सभी वार्ड सदस्य, पंचायत की सभी सेविका, आशा व दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.