Breaking News

गुरुओ का होगा सम्मान, तभी बनेगा बिहार महान: राहुल सिंह

घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण।

शुक्रवार को हड़ताल के 33 वे दिन बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति घोड़ासहन पूर्वी चंपारण में प्रोटेस्ट विद मास्क कैम्पेन के तहत  जन जागृति कार्यक्रम के द्वारा कोरोना वायरस के बचाव के लिए घोड़ासहन स्टेशन पर तथा घुघुआ गांव में मास्क, साबुन तथा हैंडवाश का उपयोग करने का तरीका बताने के साथ लोगो को जागरूक किया गया तथा इसका वितरण किया गया।
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पूर्वी चंपारण अध्यक्ष मंडल सदस्य सह जिलाध्यक्ष शिक्षक न्याय मोर्चा राहुल सिंह ने कहा की बिहार के हड़ताली नियोजित शिक्षको का वेतन बंद है, पर उनके हौसले बुलंद है, वेतन वृद्धि नही अविलंब राज्य कर्मी का दर्जा दो। 

साथियो सरकार डराता है मगर डरने का नही, पूर्ण वेतनमान मिलेगा पीछे हटने का नही। 15 साल से सरकार शिक्षको से दुर्व्यहार कर रही है, लेकिन अब नही सहेगा बिहार। जिला सचिव संतोष सिंह और अध्यक्ष मंडल घोड़ासहन ने एक स्वर में कहा कि जब गुरु होंगे शोषित तो कैसे बिहार होगा विकसित। 

जबतक गुरुओ का सम्मान नही होगा , तबतक बिहार महान नही बनेगा इसलिए गुरुओ का होगा सम्मान , तभी बनेगा बिहार महान। 

मौके पर अध्यक्ष मंडल सदस्य राहुल सिंह, संतोष सिंह, हफ़िज़ूर रहमान, सुनील यादव, नुरुल होदा, सहित हड़ताली शिक्षक गगनदेव राम, पवन कुमार, ओमप्रकाश, प्रशान्त सिंह, अभिशेख जी, मदन पासवान, जयंत आर्य, राजमंगल जी, विजय राम, मुकेश कुमार, अनिल सिन्हा, निर्भय पासवान ,जयनाथ सिंह, संजय कुमार, निजामुदीन, सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.