Breaking News

ढाका रेफरल अस्पताल में कोरोना की जांच कराने पहुची युवती, क्विक एम्बुलेंस से भेजा गया मोतीहारी



ढाका(पूर्वीचम्पारण): अनुमंडलीयअस्पताल में शुक्रवार को एक बाईस वर्षीय छात्रा को संदिग्ध कोरोना मरीज के रुप मे जांच के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर क्वीक एम्बुलेंस सेवा के तहत मोतिहारी भेज दी गयी।

संदिग्ध छात्रा गत् 18 मार्च को देहरादून से घर लौटी थी. जो अनुमंडल के शिकारगंज थानाक्षेत्र के कठमलिया गाँव की निवासी है.उक्त छात्रा बिल्कुल जागरूक व शिक्षित है।

जो ऐहतियातन अपनी शंका दूर के ख्याल से कोरोना के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर अपनी स्क्रीनिंग जांच हेतु ढाका अस्पताल पंहुची.जंहा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. संजय कुमार ने स्क्रीनिंग जांच के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है. बताया जाता है कि उक्त छात्रा अपने माता पिता के साथ ढाका करीमीया  मदरसा के निकट रहती है ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.