Breaking News

_कोरोना वायरस के प्रति हड़ताली शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा दलित टोला के लोगों को किया गया जागरूक

हाथ धोने का सही तरीका बताया गया एवं साबुन का भी किया गया वितरण ।
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई बनकटवा के तत्वावधान में बनकटवा पंचायत के दलित टोलों में  हड़ताली नियोजित शिक्षकों एवं मुखिया सुखाडी राम एवं सरपंच लाइची देवी  के द्वारा कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया । 

जिसमें सभी नागरिकों को नोवल  कोरोना वायरस के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तार से समझाया गया ।  मुखिया सुखाडी राम ने कहा कि इस बीमारी से बचना है तो सावधानी बरतनी होगी एवं हाथ को अच्छी तरह धोना होगा ।

हाथ धुलाई का प्रशिक्षण दिया गया । साथ ही साबुन का वितरण भी किया गया । इस अभियान में सरपंच लाइची देवी ,प्रभु प्रसाद, प्रदीप कुमार कुशवाहा, नंदकिशोर प्रसाद यादव, रामबाबू राम, संतोष कुमार, मणिभूषण कुमार ,अर्जुन कुमार, कामिल हुसैन, सुमन कुमार आदि दर्जनों शिक्षकों एवम जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.