Breaking News

चिरैया प्रखंड के व्यवसाय संघ अध्यक्ष ने किया होली के अवसर पर सैकड़ों अंगवस्त्र एवं सामग्री का वितरण

एम० कुमार, रामगढ़वा।




हर साल की भांति इस साल भी चिरैया प्रखंड के व्यवसाय संघ अध्यक्ष सह समाजसेवी श्री सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में सोमवार को आरएनप आवास के परिसर में  होली पर्व के लिए महिला,पुरूष एवं बच्चों को अंगवस्त एवं पकवान समानग्री वितरण किया।
वही समाजसेवी सुरेश प्रसाद ने बताया कि होली पर्व एवं छठ पूजा के अवसर पर हर साल गरीब मजदूरों को अंगवस्त्र वितरण किया जाता हैं।

उन्होंने कहा कि मैं कोई नेता नही  हुँ ना ही राजनीति का प्रलोभन हैं। यह मेरा कर्तव्य मेरे पूज्नीय माता-पिता के परमपराओं से रितिवाज के साथ समाज के लिए दुख;सुख में हमेशा हाथ बाटे समाजकर्ता थे। उसी परमपराओं को  निभा रहा हुँ। किसी बुजुर्गो के कहावत है कि दान करने से परमात्मा खुश होते हैं और परिवार के बच्चों को आशीर्वाद मिलता हैं।

वही ग्रामीण लोगो ने खुश होकर भरपूर आशिर्वाद दिया और कहा कि कर्तव्य ही मीठा फल हैं। मौके पर चिरैया प्रखंड मुखिया अध्यक्ष पति राकेश कुमार,पूर्व मुखिया सुनिल सिंह, डॉ० नरेश कुमार,विनोद कुमार, चिमनी मंशी, संजय कुमार(शिक्षक),मो० एकलाख,सुरज कुमार,अब्बास अहमद,धिरज कुमार, निरज कुमार,सत्यम कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण लोग मौजूद थे।






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.