Breaking News

हमारी होली बदरंग हुई, नीतीश तूम्हारी दीपावली फीकी होगी: संतोष सिंह

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।


सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति राज्य इकाई के आवाहन पर बीआरसी प्रांगण घोड़ासहन में प्रखंड के सभी शिक्षकों/शिक्षिकाओं द्वारा समान काम, समान वेतन, समान सेवा शर्त सहित अन्य मांगों को बिहार सरकार द्वारा नहीं मानने एवं लगातार 21वें दिन तक सरकार के माध्यम से इस पर समुचित विचार ध्यान नहीं देने के विरोध में माननीय मुख्यमंत्री, माननीय शिक्षा मंत्री एवं प्रधान सचिव सहित सरकार का होलिका दहन के जगह पर उपरोक्त का दहन किया गया। 
इस दहन कार्यक्रम के माध्यम से अध्यक्ष मंडल ने सरकार को यह संदेश भेजा कि जब तक आप हमारी न्याय संगत मांगे नहीं मांगते हैं तब तक समस्त शिक्षक अपनी एकता को बरकरार रखते हुए पूर्ण तालाबंदी को अनिश्चित काल तक जारी रखेंगे।जिसकी सारी जवाबदेही सरकार की होगी। 

मौके पर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पूर्वी चंपारण अध्यक्ष मंडल सदस्य सह जिलाध्यक्ष शिक्षक न्याय मोर्चा राहुल सिंह ,जिलासचिव संतोष सिंह, घोड़ासहन अध्यक्ष मंडल सदस्य, मुकेश सिंह, रत्नेश कुमार, प्रकाश कुमार, सुनील यादव, हफ़िज़ूर रहमान, 


मो फ़ैसल, मो  दाऊद, नबीरसुल, विकाश सिंह, पुनदेश्वर सिंह, नागेंद्र शाह, मेराज आलम, रविंद्र कुशवाहा, परवेज आलम, राज किशोर प्रसाद, श्याम किशोर प्रसाद, प्रमोद कुमार, रामनिवास प्रसाद, 

जितेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, मुन्ना राम, नुरुल होदा, राधा कुमारी राय, नुसरत जहां, सुनील जायसवाल, इंदु कुमारी सहित प्रखंड के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.