Breaking News

रामगढ़वा : होलिका दहन के दिन नियोजित शिक्षको ने सरकार के विरोध में किया पुतला का होलिका दहन

शिक्षको का धरणा प्रर्दशन 22 वें दिन जारी

एम० कुमार, रामगढ़वा।



 बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड इकाई रामगढ़वा के बैनर तले प्रखंड कार्यालय में नियोजित शिक्षकों ने अपनी मांगो को लेकर सोमवार को 22 वें दिन बीआरसी में धरना-प्रदर्शन में डटे रहें।
हड़ताल बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो० तुफैल एवं मंच संचालन अंजनी कुमार के नेतृत्व में की गई।
वही प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर  पुतला दहन में मुख्यमंत्री , शिक्षामंत्री एवं आर के महाजन का पुतला के होलिका दहन किया गया।साथ ही होलिका दहन करते हुए जिला सचिव नागेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि जब तक नियोजित शिक्षकों कों समान काम समान वेतन,सेवा शर्त, पुरानी पेंशन,राजकर्मी का दर्जा एवं अन्य मांग सरकार के द्वारा लागू नहीं कि जाती है तो हड़ताल जारी रहेगी ,और विधालयों में पूर्ण तालाबंदी रहेंगी।


होलिका दहन में मौके पर संतोष कुमार सिंह, जिला संगठन सचिव संदीप सिंह, अंजनी कुमार, मुकेश कुमार,राकेश कुमार सिंह धनंजय सिंह, ललन कुमार गुप्ता, 


नसीम अहमद, अब्दुल रब, बहादुर राम,अजय सिंह, बिनोद, संजय बिहारी,सिन्धु कुमारी, अंथली कुमारी,रिजवानुलाह, सकील अहमद , अल्का कुमारी इत्यादि शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे।






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.