Breaking News

पूर्वी चंपारण: बम प्लांट कर रिमोट से विस्फोट करने के मामले में एक युवक गिरफ्तार

बनकटवा, पूर्वी चंपारण।


जितना थाना क्षेत्र अंतर्गत जोलगावां में शनिवार को बम प्लांट कर रिमोट से विस्फोट करने के मामले में एक युवक को जितना थानाध्यक्ष राजीव कुमार नें तत्परता दिखाते हुए  हिरासत में ले लिया।


हिरासत में लिया गया युवक की पहचान मस्जिद टोला निवासी इदरीस अंसारी का 20 वर्षीय पुत्र इस्तेखार है। वहीं इस्तेखार के घर से छापेमारी कर एक लैपटॉप, कई कंपनियों के सिमकार्ड, बम बनाने की सामग्री,सहित एक बड़ा सा तलवार, एक रायफल का डमी, कानून की कई किताबें व उर्दू में लिखी हस्त लिखित नोट को बरामद किया गया।


इस संबंध में पूछने पर एसपी नवीन चन्द्र झा नें बताया कि पूछताछ व जाँच जारी है। मामला काफी संदेहास्पद है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जाँच कर रही है

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.