रामगढ़वा : प्रखंड मंडल भाजपा के महामंत्री बने अभय कु० गुप्ता, पूर्वी मंडल के कार्य समिति का किया गया विस्तार
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा पूर्वी मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने को लेकर प्रखंड स्तरीय पार्टी कार्यसमिति के पदाधिकारियों को नियुक्त किया है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभय कु० गुप्ता और रामपुकार ठाकुर को महामंत्री,जयप्रकाश प्रसाद को कोषाध्यक्ष, सोनालाल गिरी, मुकेश पांडेय, शिवचंद्र यादव,राकेश रंजन श्रीवास्तव, साधु चौरसिया,भागीरथ दास को मंत्री बनाया गया है।
मंडल अध्यक्ष ने बताया कि इसमें सामाजिक समीकरण व पार्टी के लिए समर्पित लोगों का चयन किया गया है।
कार्यसमिति के विस्तार से पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी।सभी लोगों की नियुक्ति का अनुमोदन जिला संगठन से करा लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.