घोड़ासहन: इस होली होलिका का नही नीतीश कुमार का दहन होगा: राहुल सिंह
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
शनिवार को हड़ताल के 20 वे दिन घोड़ासहन प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने बारिश के बावजूद brc धरना पर अपनी चट्टानी एकता के साथ उपस्थिति दर्ज की। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति,पूर्वी चंपारण अध्यक्ष मंडल सह शिक्षक न्याय मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि वेतनवृद्धि में दम नही, राज्यकर्मी के दर्जा से कम नही,,,सरकार को राज्यकर्मी का दर्जा देना होगा,देना होगा।
श्री सिंह ने नीतीश सरकार को चेताया कि आपने मेरे शिक्षक भाइयो की होली फीकी की है तो ठीक है, इस बार नियोजित शिक्षक होली नही खेलेंगे, लेकिन आपकी दीवाली भी इस बार शिक्षक साथी नही मनाने देंगे। 9 मार्च को होलिका दहन के दिन सभी शिक्षक नीतीश सरकार का होलिका दहन करेंगे।
सभी शिक्षक साथियो को भाग लेने की अपील की,,,,जिला सचिव मंडल संतोष सिंह ने कहा कि झुक जहिये नीतीश कुमार, हड़ताल में डटल रहअ। सरकार को झुकना होगा, समान काम , समान वेतन सहित सभी सात सूत्री मांगों को मानना होगा।
सभी शिक्षक चटटानी एकता के साथ हड़ताल पर रहेंगे, जबतक सरकार हमारी माँगो को पूरा नही करती, सभी अध्यक्ष मंडल ने सभा को संबोधित किया, मौके पर अध्यक्ष मण्डल, मुकेश सिंह, प्रकाश कुमार, सुनील यादव, रत्नेश कुमार, फाहिज़ूर रहमान, सहित नुरुल होदा, मो फ़ैसल, परवेज आलम, प्रमोद प्रसाद,, निजमुद्दिन, ब्रजेन्द्र रॉय, मो मोनाफ़, जयंत आर्य, राजमंगल यादव, राजूजी सहित सैकड़ो शिक्षक मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.