Breaking News

पुलिस ने अपहृत लड़की को मोतिहारी से किया बरामद


 मोतिहारी के पताही से संतोष राउत की रिपोर्ट

- पकड़ीदयाल परीक्षा केंद्र से हुआ था अपहरण

पताही पुलिस ने अपहृत लड़की को  कचहरी चौक मोतीहारी से शुक्रवार को छापेमारी कर बरामद किया है, छापेमारी के दौरान अपहरण कर्ता पुलिस की छापामारी का भनक लगते ही भाग निकला, बरामद लड़की थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
उक्त लड़की का अपहरण  26 फरवरी 2020 को पकड़ीदयाल मैट्रिक परीक्षा केंद्र से शादी के नियत से  हुआ था ,घटना को लेकर अपहृत लड़की के पिता ने स्थानीय थाना में फेनहारा थाना के रतनवा गांव निवासी सूरज तिवारी उर्फ रौशन तिवारी सहित 4 को आरोपित करते हुए प्रथमिकी दर्ज कराया गया था।
इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि बरामद लड़की को न्यायालय में 164 के बयान के लिए सुपुर्द किया गया है।
छापेमारी में थाना अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद व जामदार श्याम नंदन दास सहित बीएपीएस व सैफबल के जवान शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.