Breaking News

CoronaEffect: हाय रे कोरोना! निकाह भी करना पड़ा ऑनलाइन


पटना: एक तरफ जहां पूरा विश्व कोरोना वायरस से परेशान हैं. वहीं, दूसरी तरफ इसका असर शादियों पर भी दिखाई पड़ने लगा है. सरकार पहले ही बैंक्वेट हॉल सहित कई जगहों पर तालाबंदी कर दी. ऐसे में एक जोड़े का निकाह ऑनलाइन के जरिए हुआ.बता दें कि पटना की रहने वाली दुल्हन और गाजियाबाद के साहिबाबाद के रहने वाले दुल्हे को काजी ने ऑनलाइन निकाह करवाया. 
लॉक डाउन के कारण न बारात आई और न तैयारी हो सकी लेकिन निकाह तो होनी थी सो तकनीक के जमाने मे दोनो परिवारों ने ऑनलाइन निकाह करवाया गया.इस निकाह के बारे में बताया जाता है कि पटना के समनपुरा के रहने वाले हाजी मोहम्मद अलाउद्दीन की बेटी सादिया नसरीन का निकाह गाजियाबाद के साहिबाबाद के रहने वाले सैमुदुल हसन के बेटे दानिश रजा के साथ 23 मार्च को होनी थी. 

कहीं लॉक डाउन के कारण निकाह टल ना जाए इसको लेकर पूरे परिवार ने अपनी बच्ची की शादी ऑनलाइन तरीके से करना जायज समझा.पटना में लैपटॉप स्क्रीन के सामने दुल्हन सादिया नसरीन बैठी थी तो साहिबाबाद में दूल्हा दानिश रजा. पटना में काजी ने दो गवाहों की मौजूदगी में दोनों का निकाह करवाया. 

इस दौरान दोनों परिवारों के लोग भी ऑनस्क्रीन मौजूद थे.वैसे, निकाह की सारी तैयारियां पहले हो चुकी थी. पटना के हारून नगर में कम्युनिटी हॉल भी बुक हो चुका था. रिश्तेदारों को निमंत्रण भी जा चुका था. लेकिन कोरोना वायरस के कारण पटना में और गाजियाबाद में भी लॉक डाउन हो गया. ऐसे में दोनों परिवारों ने तकनीक के जमाने मे ऑनलाइन निकाह का फैसला लिया.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.