Breaking News

देश में बिहार के 8 लाख लोग फंसे कई लोगों को खाने का संकट बढ़ती भीड़ में संक्रमण का खतरा


श्रवण कुमार

पटना : - कोरोना, संक्रमण और मौत के बीच अपने परिवार से सैकडों किमी दूर बिहार के 8 लाख से अधिक लोग फंसे हुए हैं । पूर्ण लाकडाउन में जब बस ट्रेन पलाइट सब बंद है ।  तो हजारों लोग पैदल ही बिहार के अपने गांव शहरों की तरफ निकल पडे है । इनमें अधिकतर बिहार ,और यूपी के हैं तो कुछ राजस्थान गुजरात के भी । और अन्य राज्यों से भी हैं ।


किसी को 300 किमी चलना है, तो किसी को 1500, रोजी रोटी का संकट सिर पर है । और परिवार की चिंता है । नंगे पेर, भूखे प्यासे लोग इस आस में चले आ रहे हैं कि वे किसी भी तरह घर पहुंच जाएं । बिहार के चंपारण के ऐसे ही कुछ मजदूर  ये कहते हैं । 

अगर हम यहीं  रुके रहे तो कोरोना से पहले भूख से मर जाएंगे । मरना ही है तो घर पर परिवार के बीच मरना अच्छा है। वहाँ हमारी लाश को कंधा देने वाला तो कोई होगा । सरकार सिर्फ दावे पर दावे कर रही है पर किसी भी समस्या का समाधान नहीं है उनके पास । 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.