Breaking News

सीतामढ़ी: आक्रोशित ग्रामीणों ने किया वार्डन के खिलाफ प्रदर्शन

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।

बथनाहा प्रखंड क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 77 योगिवाना के निकट अवस्थित उच्च विद्यालय योगिवाना के मुख्य द्वार पर टायर जलाकर कर प्रदर्शन किया । बालिका छात्रावास प्रशासन मुर्दाबाद का नारा बुलंद किया । फिर ग्रामिणों के प्रतिनिधि मंडल बिमलेश राउत व सूरज राय वार्डन श्वेता कुमारी से मिलने व छात्रावास की कुव्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह उठाया । जिस पर वार्डन मौके पर मौजूद ग्रामीणों पर बिफर गई । पुनः ग्रामिण प्रतिनिधि मंडल विद्यालय में उपस्थित प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीनू कुमारी से छात्रावास की कुव्यवस्था व वार्डन का लगातार छात्रावास से अनुपस्थित रहने पर सवाल किया । जिस पर उपस्थित प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय की कार्यावधि 9 : 30 पूर्वाह्न से शाम 4:00 बजे अपराह्न तक की जिम्मेवारी बताई व छात्रावास से सम्बंधित किसी भी मामले का जवाब देने में अनभिज्ञता दर्शाई ।
प्रदर्शन करते ग्रामीण
प्राधानाध्यापिका के बुलावे पर भी वार्डन नहीं आई । विद्यालय में पदस्थापित विकर्षक व वार्डन के पति राजीव कुमार सिंह ने जानकारी दिया कि उच्चाधिकारी के मौके पर आने के उपरांत ही वार्डन किसी भी प्रकार का जवाब देंगी । जिसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण पदाधिकारी का इंतजार करने लगे ।

क्या है मामला


बीते तीस जनवरी को विद्यालय छात्रावास के छात्राओं से बातचीत करते एक हथियारबंद को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले किया था । खोजबीन करने पर वार्डन छात्रावास से गायब थी । बथनाहा थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपी के साथ देर रात्रि तक विद्यालय के बाहर करीब ग्यारह बजे तक विद्यालय परिसर का गेट खुलने का इंतजार करती रही । लेकिन नाकामयाब रही । जिससे ग्रामीण एकत्रित हो विद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।


जांच पदाधिकारी ने किया पड़ताल


वार्डन के हठधर्मिता के बाद ग्रामीण कार्यक्रम पदाधिकारी सीतामढ़ी शैलेन्द्र कुमार से दूरभाष पर शिकायत किया । जिसके उपरांत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बथनाहा विष्णु कांत प्रसाद मौके पर विद्यालय वह छात्रावास का जांच किया । जहां घोर अनियमितता पाई गई । प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बथनाहा विष्णु कांत प्रसाद ने बताया कि वार्डन अपने निजी स्वार्थ में लगातार छात्रावास से गायब रहती हैं । साथ ही विद्यालय में नाबालिग गार्ड सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के भवदेपुर गुमती वार्ड नंबर 23 निवासी बनवारी राउत के पुत्र विजयेंद्र कुमार को अवैध रूप से रखा था । जिसका किसी भी प्रकार का अभिलेख नहीं पाया गया । चार सदस्यीय कमिटी में पंजी पर वार्डन को छोड़कर किसी भी अन्य सदस्य हस्ताक्षर नहीं था ।  बीते गुरुवार को अनुपस्थिति की भी पुष्टि की गई । जिस आलोक जांच पदाधिकारी मौके पर मौजूद अवैध गार्ड को अपने साथ  लेते गए व पुलिस के हवाले करने की बात बताया । साथ ही वार्डन की छात्रावास को निजी ढंग से चलाने व तथा छात्रावास कर्मियों को अनियमित ढंग से नियुक्त करने की ग्रामिणों शिकायत का पुष्टि भी किया । जिस आलोक में निलंबन की कार्रवाई करने की बात भी बताया ।


क्या कहती है वार्डन


वार्डन श्वेता कुमारी के अनुसार किसी बीमारी का ईलाज कराने हेतु मुजफ्फरपुर जूरन छपरा समर्थित डॉक्टर चंदन कुमार के यहां घटना वाले दिन एक बजे गयी थी । पुनः देर रात बारह बजे छात्रावास में उपस्थित हो गई थी । साथ ही बीते वर्ष उनतीस दिसम्बर को विद्यालय के लिए प्रतिनीयुक्त गार्ड अशोक मल्लिक का कार्य छोड़ देना व कोई अन्य गार्ड ने मिलने पर विजयेंद्र की प्रतिनियुक्ति की गयी थी । लेकिन अभिलेख में किसी अखिलेश के नाम का संधारण किया गया है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.