कुण्डवा चैनपुर स्टेशन से 104 बोत्तल नेपाली शराब बरामद
घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण:
शुक्रवार की शाम घोड़ासहन आरपीएफ के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 104 बोत्तल नेपाली कस्तूरी ब्रांड शराब को जब्त किया है। पूरा मामला दरभंगा-रक्सौल रेलखण्ड के सीमावर्ती कुण्डवा चैनपुर स्टेशन के ओवर ब्रिज के निकट का है।
मामले की जानकारी देते आरपीएफ के इंसपेक्टर राज कुमार ने बतलाया कि गुप्ता सूचना के आधार पर छापेमारी कर लावारिश स्थिति में रखे 104 बोतल नेपाली शराब को कुण्डवा चैनपुर स्टेशन के ओवर ब्रिज के नीचे से जब्त किया गया।
छापेमारी टीम मुख्य रूप से विजय सिंह,विनोद यादव सहित आदि जवान शामिल थे. बरहाल आवश्यक कागज़ी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अग्रेतर करवाई जारी है।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.