Breaking News

पूर्वी चम्पारण: गन्ना किसानों को किया गया प्रशिक्षित


सुगौली से पीयूष शरण 
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत गन्ने की खेती में ड्रीप अधिष्ठापन हेतु सुगौली चीनी मिल क्षेत्र के पाँच एकड़ भूमि में अथवा इससे अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की खेती करने वाले गन्ना किसानों को प्रशिक्षित किया गया।

इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि सचिव डॉ एन श्रवण कुमार(भा प्र से),श्री नन्द किशोर (भा प्र से), निदेशक उद्यान, डॉ श्रीकान्त , सहायक निदेशक, उद्यान, डॉ ओंकार नाथ सिंह, जिला कृषि अधिकारी, पूर्व चम्पारण, मोतीहारी, श्री सुरेंद्र नाथ, संयुक्त निदेशक(शस्य) तिरहुत प्रमण्डल,श्री रणवीर सिंह, 

परियोजना निदेशक(आत्मा) एवम श्री सुखविंदर जीत सिंह 'बब्बर'(महाप्रबंधक, एच बी एल, सुगौली) के साथ उप गन्ना प्रबंधक श्री संजीव कुमार, श्री हरिश्चंद श्रीवास्तव ने मंच साझा किया। कार्यक्रम में सुगौली चीनी मिल के शीर्ष 300 गन्ना उत्पादक किसानों ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.