रामगढ़वा: विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष एवं सचिव का एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन
एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।
बिहार जनता दल यूनाइटेड सुगौली विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को आर्य समाज विवाह भवन के प्रांगण में जदयू के सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान के अंतर्गत सुगौली विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष व सचिव का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
वही इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरसिद्धि के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने बूथ मैनेजमेंट के महत्व को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बिहार सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच प्रचार करने की आवश्यकता है।मुख्यमंत्री आधुनिक बिहार के निर्माता हैं। इन्होंने वह सब कर दिखाया,जिसकी कल्पना विपक्षी पार्टियां नहीं कर सकती थीं।बिजली आधुनिक समाज के विकास की रीढ़ है और चौबीस घंटे निर्बाध बिजली देकर नीतीश कुमार ने बिहार को बढ़ाने का काम किया है।सरकार ने लॉ एंड आर्डर को दुरुस्त किया व शिक्षा रोजगार को बढ़ाया।मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया कराया है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुगौली विधानसभा प्रभारी इंजीनीयर शशिभूषण सिंह व संचालन ब्रजेश पटेल ने किया। कार्यशाला को रामगढ़वा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष जयकिशोर यादव,पूर्व अध्यक्ष सुनील पटेल,चम्पापुर मुखियापति शमशुल जोहा अंसारी,अखिलेश्वर झा,लवकिशोर निषाद,अखिलेश झा,नीरज मिश्र,बलिराम सिंह,कुमकुम सिन्हा,अरुण कुशवाहा,रीतेश पटेल,कुलानन्द झा,ताराचन्द प्रसाद,रितेश पटेल ,मुखिया इकरामुल,विन्दा सहनी इत्यादि ने संबोधित किया।
वही सुगौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी जदयू पार्टी ई.शशिभूषण सिंह ने कार्यक्रम को समापन कर कार्यकर्ता एवं जनताओं को अपील की एक मार्च को गांधी मैदान पटना के प्रांगण में जदयू द्वारा आयोजित सम्मेलन में लोगों के अधिकाधिक रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.