Breaking News

रामगढ़वा : 17 फरवरी हड़ताल को लेकर मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस


एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।


बिहार राज्य संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर शनिवार को रामगढ़वा प्रखंड के शिक्षकों ने 17 फरवरी से हड़ताल पर रहेंगे। अपनी मांगे समान काम समान वेतन व समान सेवा शर्त को लेकर मशाल जुलूस निकाला।यह जुलूस रामगढ़वा प्रखंड बीआरसी परिसर से अध्यक्ष मंडलों महम्मद तुफैल, संतोष कुमार सिंह और तारिक अजीज के नेतृत्व में निकला जो बाजार के मुख्य मार्ग होकर महावीर मंदिर चौक पर समाप्त हुआ।
वही सभी नियोजित शिक्षकों ने मैट्रिक परीक्षा के वीक्षण कार्य को भी बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।इनलोगों के लिए उक्त कार्य के लिए विभाग से भेजे गए पत्र को भी शिक्षकों ने प्राप्त नहीं किया है।

मशाल जुलूस के दौरान शिक्षकों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए।कह रहे थे कि हमारी मांगे पूरी करो नही तो अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा।सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।बिहार सरकार जब शिक्षकों की मांगे पुरा करें तब जाकर हड़ताल समाप्त होगी।

मौके पर शिक्षक नागेन्द्र पांडेय, पंकज कुमार सिंह, पवन कुमार,राजीव कुमार, संदीप सिंह, कमलेश कुमार, संजीव कुमार, अकील अहमद, नन्दू कुमार,अरविन्द सिंह,शैलेश त्रिपाठी, मोहन प्रसाद,अरविन्द कुमार,मुकेश कुमार,राजेश गुप्ता,एजाज अहमद, कामेश्वर कुमार, महम्मद ताज,अंजनी कुमार सिंह,शशिकान्त दुबे,विनीत कुमार, प्रमोद बैठा,रेयाज आलम,उमेश यादव,रत्नेश ओझा, सुनिल ठाकुर,शाहबाज अनवर,राजेश्वर राम सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.