Breaking News

रामगढ़वा : विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल के कारण मैट्रिक परीक्षा के वीक्षण कार्य में शिक्षक एवं संकुल समन्वयकों ने निर्गत-पत्र लेने से किया इन्कार


एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वयक समिति द्बारा रामगढ़वा प्रखंड बीआरसी के प्रागंण में शुक्रवार को संकुल संसाधन केन्द्र समन्वयको की मैट्रिक परीक्षा विषयों पर बैठक की गयी।
वही रामगढ़वा रा० म० बालक  विधालय संकुल संसाधन केन्द्र के  समन्वयक अशोक कुमार मिश्रा ने आवेदन द्बारा बताया गया कि प्रखंड के सभी शिक्षको को 17 फरवरी से विभिन्न अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल में रहने के कारण आगामी मैट्रिक परीक्षा के वीक्षण कार्य हेतु निर्गत-पत्र को सभी शिक्षको ने लेने से इन्कार किया।तत्पश्चात प्रखंडान्तर्गत सभी नौ संकुल समन्वयको द्बारा वीक्षण पत्र प्राप्त करने का कोई औचित्य नही हैं।

वही राजकीय मध्य विधालय मदन प्रसौना संकुल समन्वयक अकील अहमद खां ने बताया कि शिक्षक समूह हड़ताल होने के कारण प्रखंड के सभी नौ संकुल समन्वयको का ऐलान है कि परीक्षा के वीक्षण कार्य का पत्र नही प्राप्त करेगें।

उन्होंने बताया कि इस पत्र को प्रखंड बीआरसी मुकेश सिंह ने प्रखंड संसाधन केन्द्र पर सभी नौ संकुल समन्वयक द्बारा पत्र प्राप्त किये।मौके पर संकुल समन्वयक कमलेश कुमार, फणीन्द्र महतो,सचितानंद ठाकुर, नन्दू कुमार, अरविन्द पांडेय, मनोज कु० सिंह,एवं संजय बिहारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.