Breaking News

रामगढ़वा : बीआरसी में नियोजित शिक्षकों का तीसरा दिन एवं रसोईयों का छठवें दिन भी रहा धरना-प्रदर्शन जारी

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।



बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति एवं रसोईयों के आह्वान पर बुधवार को भी नियोजित शिक्षको का तीसरा दिन एवं रसोईयों का छठवें दिन रामगढ़वा प्रखंड स्तरीय सभी विधालयों में तालाबंदी कर रामगढ़वा के बीआरसी के प्रागंण में नियोजित शिक्षको एवं रसोईयों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी रही। जिसका नेतृत्व में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखंड अध्यक्ष मो० तुफैल एवं मंच संचालन जिला सचिव नागेंद्र पांडेय के द्बारा किया गया।
वही बैठक में जिला सचिव नागेंद्र पांडेय ने बताया कि बहुत खुशी की बाते है कि अबकी बार रसोईयों भी साथ-साथ धरना-प्रदर्शन दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्बारा हम सभी नियोजित शिक्षकों की मांगे हैं-सबसे पहले समान काम,समान वेतन,एवं सरकार कर्मी का दर्जा सहित अन्य मांगे जब-तक सरकार मान ली नही जाती हैं तब;तक यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

वही एमडीएम रसोइया संघ अध्यक्ष मो० नुरूलाह ने कहा कि हम सभी रसोईयों का छठवें दिन धरना-प्रदर्शन जारी हैं। उन्होंने कहा कि रसोईयों की मांगे है-प्रतिमाह 1500 सौ के जगह 18000 हजार रूपये मिले और दस महिनों की जगह बारह महीनों का वेतन मिले एवं अन्य मांगे पूरा किया जायें।मांगे पूरी नही होने पर यह धरना-प्रर्दशन जारी रहेगा।

मौके पर शिक्षक संतोष सिंह,संदीप सिंह,नसीम अहमद,कमलेश कुमार, संजीव कुमार,अजनी कु० सिंह,पवन कुमार,शैलेश त्रिपाठी,मुकेश कुमार,आशुतोष कुमार,अरविन्द कुमार,धन्जय श्रीवास्तव, अकील अहमद, नित्यानंद ठाकुर,हरिराम, चन्दन विश्वास, शिवचन्द्र यादव, संदेश मिश्रा,राकेश राम,अब्दुल रब,एकरामुल्लाह, मिसरूल हसन,रौशन कुमार, सत्यप्रकाश कुमार अवधकिशोर प्रसाद रविशंकर प्रसाद, राजेश्वर राम,रत्नेश ओझा,शिक्षिका ललीता कुमारी, मीना सिंह,सीमा कुमारी,खुशबू कुमारी, सिन्धु कुमारी, अंजली कुमारी,ममता कुमारी,साथ सैकड़ों शिक्षक,शिक्षिकाएं सहित रसोईयों मौजूथ थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.