Breaking News

सड़क हादसे में घोड़ासहन के दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण:


चिरैया-घोड़ासहन पथ में मोतनाज़े पुल बैरिया स्मशान के निकट दो बाईक सवार को अज्ञात वाहन से ठोकर लगने से घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना बीते मंगलवार की रात लगभग  साढ़े 8 बजे बताई गई है। वही इस मामले संबधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि घटना की रात लगभग नौ बजे स्थानीय लोगों द्वारा फोन कर बताया गया कि दो बाइक सवार की मौत हो गई है।

चम्पारण टुडे एंड्रॉइड एप्प डाऊनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें



दोनों का शव सड़क पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचे जहां प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात वाहन से हादसा होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार दोनों मृतक एक ही बाइक हीरो आई स्मार्ट पर सवार थे। दोनों मृतक घोड़ासहन थाना क्षेत्र के है।
रोते-बिलखते परिजन
जिसकी पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के महुआही मुर्शिदाबाद गांव के झरन राय का पुत्र श्याम राय (27) जबकि  दूसरे  मृतक की पहँचान गांव के ललन राय का पुत्र रविरंजन यादव(19) के रूप मे की गई हैं।


घटना के बाद दोनों के शव को उनके परिजनों के साथ थाना लाया गया वही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल मोतिहारी भेंज दिया गया जहाँ से बुधवार को शव के गाँव पहुचते ही पूरे गाँव मे मातम पसर गया। ईधर परिजनों को रो - रो कर बुड़ा हाल है, रविरंजन यादव की माँ सुमित्रा देवी कलेजा फाड़ कर बेटे का नाम लेते चितकार मार रही है |

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.