Breaking News

रामगढ़वा : भेलाही पुरान्दरा में 47 सशस्‍त्र वाहिनी बल उप निरीक्षक ने कोरोना वायरस बिमारियों के संबध में किया बैठक

एम० कुमार/रामगढ़वा/पूर्वी चम्पारण।



रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के सीमा बल 47 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के ए कम्‍पनी द्वारा पुरान्‍दरा भेलाही कैम्‍प मे उप निरीक्षक ताशी तेसरिंग की अध्यक्षता मे जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के साथ चल रहे कोरोना वायरल बिमारियों संबध में बैठक की गई।
इस बैठक को सम्बोधित करते सीम बल उपनिरीक्षक ताशी तेसरिंग ने बताया कि अनजान बिमारी कोरोना वायरस से सतर्क रहें,साथ ही खान-पान पर विशेष ध्यान रखी जायें।

वही भेलाही रक्‍सौल बोर्डर क्षेत्र के आस पास सभी नागरिको को जागरुक करने के लिये जल्द रैली निकाली जायेगी और आने वाली महाशिवरात्रि एवं होली को लेकर जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों से अपील की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण से पर्व को हषोल्लासों के साथ मनाया जायें।
उन्होंने कहा की आपकी गांव नगर मे अगर अन्‍जान व्‍यक्ति नजर आये जो अपराधिक तत्‍व का हो या उस व्‍यक्ति पर संदेह तो तुरंत उसके बारे मे हमे सूचना दे और अगले दो दिन मे आने वाली महाशिवरात्रि शान्‍ति पूर्वक मनाये और एरिया मे किसी प्रकार का अवैध काम न हो इसके लिए सभी एरिया मे गस्‍ती की जायेगी।।

वही खबर की जानकारी बुधवार को देते हुएं जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार ने सशस्‍त्र सीमा बल के अधिकारियो के बीच अपनी बात रखते हुए बोले की अगले माह मे प्रेम सौहार्द का त्‍योहार होली भी आ रही है और भारत नेपाल मैत्री संबंध सदियो से आजतक बेटी रोटी का संबंध है इसलिये अगल बगल के सभी क्षेत्र के लोग हमारे यहां आकर से त्‍योहारो की सामग्री की खरीददारी करते है और होली त्‍योहार को ध्‍यान में रखते हुए क्षेत्र के आम नागरिको को कोई कठिनाई ना हो और हमारे देश एवं पडोसी देश मे बढिया से सौहार्दपूर्ण होली का त्‍योहार मनाया जाये। तस्‍करियों पर चौका- चौक गस्ती बढ़ा दिया जायें ताकि शांतिपूर्ण से महौल बना रहें।
मौके पर पुरान्‍दरा पंचायत के उपमुखिया शशीभूषण प्रसाद सशस्‍त्र सीमा बल के सहायक उप निरीक्षक अनिल शर्मा, सह अ•नि• गजेन्‍द्रनाथ बरमान व सा• अ• दीपक तिर्की,सा• अ• रामरूप सिंह, राजेश्‍वर साह,पारस सिंह,
शौकत अली सहित सैकड़ों ग्राणीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.