सारण : जदयू के बूथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
![]() |
| - |
नगरा : क्षेत्र के खैरा बाज़ार पर जदयू के बूथ प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मुख्यमन्त्री के नीतियों और सारकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचा कर जनता को जागरूक करने का आह्वान आयोजित बूथ स्तर के अध्यक्ष सचिवो का मढौरा विधान सभा स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण को संबोधित करते जिला संगठन प्रभारी अरविन्द राय ने कही ।वही प्रशिक्षण शिविर में जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि इस शिविर में कार्यकर्ताओ को विधान सभा स्तर पर सभी बुथो पर अपनी मजबूत भागीदारी निभाते एक एक मतदाता को सरकार की नीतियों और उदेशय से अवगत करना है। प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता मढौरा विधानसभा प्रभारी (जिला ) मुरारी सिंह ने किया । बैठक को राज्य परिषद सदस्य बैजनाथ प्रसाद सिंह विकल,राज्य परिषद सदस्य वीरेंद्र कुमार ओझा ,महिला अध्यक्षा श्रीमती माधवी सिंह आदि नेसम्बोधित किया।इस अवसर पर मुरारी सिंह ,डाo कलिँदर राम,पशुपतिनाथ पटेल ,सुरेश कुमार सिंह ,महिला सुधार वाहिनी के जिला अध्यक्षा कुसुम रानी ,भोला सिंह ,रेणु सिंह ,मढौरा प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह ,नगरा अध्यक्ष शहाबुद्दीन म्न्सुरी, शम्भू मांझी, ओमप्रकाश शर्मा,खैरा पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल सिंह एवं अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.