रामगढ़वा : पुलिस ने फरार होम डिलवरी शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
एम. कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय पुलिस ने एक शराब कारोबारी मनोहर कुमार को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। खबर की पुष्टि करते हुएं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने गुरुवार को बताया कि नकठवा तिलावे नदी के समीप उक्त शराब कारोबारी शराब बेचता था।
शराब कारोबारी की पहचान जब उसके स्टाफ कुछ महीनों पहले रामगढ़वा पेट्रौल पम्प के समीप छापेमारी दौरान में मोटरसाइकिल की डिक्की से शराब बरामद की गई थी।
इसी उपरांत में स्टाफ ने पुछताछ में बताया कि शराब का मालिक मनोहर कुमार हैं जिसमे मनोहर कुमार का नाम एफआईआर में दर्ज में फरार चल रहा था।
उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी बुधवार की संध्या गश्ती के दौरान मनोहर कुमार को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.