Breaking News

पर्यावरण सुरक्षा के लिए किया पौधरोपण

विकास कुमार, परसा (सारण)


प्रखंड के भेलदी पंचायत वार्ड दस के महादलित टोला में पर्यावरण की रक्षा को लेकर ग्रामीणों ने अपने अपने घर के पास एक एक  फलदार वृक्ष लगाने के लिए शपथ लेते हुए वृक्षारोपण किया।
महादलित टोले के स्थानीय लोगों ने कहा कि पेड़ हमारे लिए जीवनदाता के भूमिका निभाते हैं ।पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हम सभी को पेड़ लगाना तथा उसकी सुरक्षा करना परम कर्तव्य है ।

हमारे लिए असली धरोहर हैं ।हम आज पेड़ लगाते हैं तथा इसका लाभ आनेवाली पीढ़ी को मिलता है।मौके पर लालबहादुर राम बिकास मित्र कान्ति देवी समेत दर्जनों  ग्रामीण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.