पूर्वी चम्पारण: इंडियन बैंक के एटीएम के समक्ष से मोटरसाइकिल चोरी
संतोष राउत, पताही।
पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित इंडियन बैंक के एटीएम के सामने से पत्रकार मनोज दास की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने हैंडल का ताला तोड़कर उड़ा ले गए।
उन्होंने बताया कि इंडियन बैंक के एटीएम के समक्ष गाड़ी लगा कर राजद द्वारा आयोजित किसी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
इसी बीच अज्ञात चोरों ने उनकी मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर ब्लैक पर उजला स्टीकर लगी बी आर 05 ए डी 1633 ,को चुरा ली घटना की सूचना मिलते ही पताही पुलिस छानबीन में जुटी है।
हालांकि पताही थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद, ने बताया कि एटीएम के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है जल्द ही चोर की पहचान कर ली जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.