Breaking News

झौरखर पुलिस ने 180 बोत्तल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार



घोड़ासहन पूर्वी चंपारण: सीमावर्ती झरोखर पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर छापेमारी कर नेपाली शराब के साथ एक युवक को पकड़ा है।

मामले की जानकारी देते झौरखर थाना अध्यक्ष लालबाबू यादव ने बताया कि सोमवार को भारत नेपाल सीमावर्ती झौरखर गाँव के पास से180 बोतल नेपाली शराब के साथ सायकिल सहित एक युवक को शराब की तस्करी करते गिरफ़्तार किया गया है।

युवक की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र अंतर्गत बसवरिया गाँव निवासी रमन कुमार के रूप में की गयी है जिसे आवश्यक कागज़ी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.