निष्ठा का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया शुभारंभ
घोड़ासहन पूर्वी चंपारण: सोमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र घोड़ासहन में निष्ठा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ एसआरजी बृजमोहन ठाकुर एवं केआरपी त्रिपुरारी कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
आज के प्रशिक्षण में 150 शिक्षक शामिल हुए,प्रशिक्षक श्री ठाकुर ने बतलाया कि यह प्रशिक्षण शिविर पाँच दिवसीय है जो 3 फरबरी से शुरू होकर 7 फरबरी तक चलेगा।
वही मौके पर केआरपी अमरजीत कुमार, संदीप कुमार,मुकेश कुमार नितेश कुमार, प्रखंड साधनसेवी मुना राम, शब्बीर अहमद एवम संतोष सिंह मुख्य रूप से शामिल थे ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.